जिले में अब 1926 मतदेय स्थल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gautam buddh nagar voting centers changed now 1926 polling booths at 766 centers
n NBT न्यूज, ग्रेनो : गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन और संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यहां कुल 766 मतदान केंद्र ों पर 1926 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इससे पहले जिले में 743 मतदान केंद्रों पर 2024 मतदेय स्थल थे। नए निर्धारण में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी है, जबकि मतदेय स्थलों की संख्या में कमी आई है। विधानसभा क्षेत्र 61-नोएडा में 234 मतदान केंद्रों पर 784 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र 62-दादरी में 328 मतदान केंद्रों पर 747 और विधानसभा क्षेत्र 63-जेवर में 204 मतदान केंद्रों पर 395 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस प्रक्रिया में जिले में 32 नए मतदान केंद्र और 12 नए मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। नौ मतदान केंद्र और 110 मतदेय स्थल कम किए गए हैं।

रेकमेंडेड खबरें