भंगेल में ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
major fire in a cart full of green crackers in bhangel chaos ensues
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

फेज-2 थाना क्षेत्र के भंगेल बाजार में शनिवार को एक ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, वहां पहले से मौजूद दमकल की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई।
घटना से जुड़ा कई विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूसरे दुकानदार सामान पैक करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही चिल्लाने और भगाने हुए लोग दिख रहे हैं। वहीं, जिस ठेली में आग लगी थी, उसने पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस नहीं लिए थे। पुलिस इस मामले में जांच करने की बात कह रही है। पुलिस के मुताबिक, एक ठेली पर कुछ ग्रीन पटाखे रखे हुए थे। इसी दौरान उनमें आग लग गई। मौके पर मौजूद फायर सर्विस की टीम ने बिना देरी किए आग को बुझा दिया। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

रेकमेंडेड खबरें