PNB घोटाले में खाताधारकों को 99% रकम वापस करने का दावा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
pnb scam 99 amount returned to account holders big relief before diwali
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की पीआई ब्रांच में हुए घोटाले में पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। दिवाली से पहले करीब 60 पीड़ितों के 26 करोड़ रुपये वापस कर दिए गए हैं। दावा है कि घोटाले से प्रभावित लोगों की करीब 99 प्रतिशत रकम वापस हो चुकी है। लोगों ने अपनी कमाई के लिए बैंक पर धरना प्रदर्शन किया था। रकम वापस होने पर लोगों के लिए यह बड़ी राहत है।
इस मामले में 60 से अधिक लोगों के करीब 26 करोड़ रुपये फंसने की बात सामने आई थी। आरोप था कि बैंक में तैनात कर्मचारियों ने खाताधारकों की एफडी और मुआवजे की रकम में गड़बड़ी कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी थी। मामला सामने आने के बाद पीड़ितों ने बैंक अधिकारियों से शिकायत की और रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया। कई पीड़ितों ने बैंक शाखा पर पहुंचकर विरोध भी जताया था। मामले में शिकायतों और जांच के बाद रकम वापस कराने की प्रक्रिया तेज हुई। अब दावा है कि करीब 99 प्रतिशत पीड़ितों को उनकी रकम लौटा दी गई है। हालांकि, कुछ लोगों की रकम का मामला अभी बाकी है। पीड़ितों को उम्मीद है कि बची हुई रकम भी जल्द वापस मिल जाएगी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू हुई। सीबीआई ने 29 अक्टूबर को पीएनबी की ग्रेटर नोएडा पीआई ब्रांच से जुड़े मामले में 10.24 करोड़ रुपये की कथित अनधिकृत निकासी को लेकर केस दर्ज किया। जांच के दौरान बैंक की ऑफिस असिस्टेंट दीपांशी और बाहरी शख्स आशुतोष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया गया।

रेकमेंडेड खबरें