6351 Crore Fraud Fir Against Bhagwati Rice Mill Cheated Pnb
"63.51 करोड़ की धोखाधड़ी में राइस मिल पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: PNB से "63.51 करोड़ की धोखाधड़ी में CBI ने मैनपुरी की भगवती राइस मिल , उसके दो निदेशकों व अज्ञात लोकसेवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी फर्मों के जरिए करोड़ों के लेनदेन दिखाकर बैंक को नुकसान पहुंचाया गया।
बैंक के अनुसार, कंपनी ने जय हनुमान ट्रेडर्स और श्रीराम ट्रेडर्स के नाम पर 46.23 करोड़ का उधार बिक्री कारोबार दिखाया, जबकि जांच में दोनों फर्में संदिग्ध मिलीं। दिल्ली में दर्ज FIR में कंपनी निदेशक मोहन लाल गोयल, कांता देवी गोयल व अज्ञात लोकसेवकों को आरोपित बनाया गया है।