Gola Corridor Kheri To Get New Religious Tourism Identity Development On The Lines Of Kashi Vishwanath Dham
'खीरी की नई पहचान बनेगा गोला कॉरिडोर'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखीमपुर खीरी: राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने शुक्रवार को कहा कि काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर गोला गोकर्णनाथ में प्रस्तावित शिव मंदिर कॉरिडोर जिले को धार्मिक पर्यटन के नए नक्शे पर नई पहचान देगा। जन सूचना अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि गोला में देश का पहला पीएलए प्लांट और नया प्लास्टिक पार्क स्थापित हो रहा है। साथ ही पलिया को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने अफसरों से विकास प्रॉजेट्क्स की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और RTI के तहत 30 दिन में सूचना मुहैया करवाने के निर्देश दिए।