Bodies Of Youth And Woman Found Hanging In Barabanki Sensation
युवक, महिला के फंदे से लटकते मिले शव
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बाराबंकी: फतेहपुर में बाराबंकी रोड स्थित लेफ्टिनेंट स्कूल निवासी राज नाग (26) का शव घर के पास एक निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटकता मिला। वह गुरुवार रात करीब 11 बजे टॉर्च लेकर घर से निकला था। इसके कुछ देर बाद ही उसका शव मिला। वहीं, मसौली के शहाबपुर निवासी होमगार्ड रामशरण की पत्नी राजकुमारी (46) का शव शुक्रवार को घर में छत के छल्ले से धोती के सहारे लटका मिला।