राष्ट्रपति भवन के गार्ड पर हमले के आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
accused of attacking presidents guard arrested in encounter reward of 10 10 thousand declared
nNBT रिपोर्ट, मेरठ/बागपत: राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार पर जानलेवा हमले के दोनों आरोपितों को बागपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक, दिवाली की रात गोपालपुर खड़ाना गांव में धीरज और मोनू ने तमंचे से सौरभ को गोली मार दी थी। उनके भाई विनीत पर भी लाठी-डंडों से हमला किया था। मुठभेड़ में धीरज के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के पास से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं। वहीं, RLD नेता चौधरी सत्येंद्र तोमर सौरभ का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे।