814 Crore Duped By Luring With Online Ludo Three Arrested
ऑनलाइन लूडो के नाम पर 8.14 करोड़ ठगे, तीन गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, वाराणसी: ऑनलाइन लूडो गेम में पैसा दोगुना करने का लालच देकर "8.14 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम सेल और सारनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में इनके सात बैंक खातों के खिलाफ नौ राज्यों में साइबर ठगी की 19 शिकायतें मिली हैं।
एसीपी साइबर अपूर्व पांडेय ने बताया कि आरोपित टेलीग्राम पर 'न्यू लूडो परिवार' ग्रुप बनाकर लोगों को जोड़ते थे। उन्हें कम समय में दोगुना मुनाफे का लालच देकर प्रतिबंधित ऑनलाइन लूडो गेम में पैसा लगाने को कहते थे।