Three Convicted In 18 year old Assault Case Sentenced To 5 Years Each With Rs 14000 Fine
मारपीट के तीन दोषियों को 5-5 साल कैद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बाराबंकी: टिकैतनगर के बराइन गांव में मारपीट के 18 साल पुराने मामले में कोर्ट ने आसाराम गोस्वामी, नन्कू और गुड्डू गोस्वामी को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही हर एक पर 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर तिवारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ साल 2008 में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।