Brick Kiln Owner Beaten To Death With Bricks Suspicion On Uncle And Two Nephews In Police
ईंट-भट्ठा मालिक की हत्या, चाचा और दो बेटों पर आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, मेरठ/बागपत: हलालपुर गांव में शुक्रवार को ईंट-भट्ठा मालिक संजीव (45) की ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप उनके चाचा उदयराज और दो बेटों सनी व आर्यन पर लगा है। उदयराज दिल्ली पुलिस से रिटायर हैं, जबकि सनी यूपी पुलिस में सिपाही है और लखनऊ में तैनात है।
पुलिस के मुताबिक, दो लाख रुपये के पुराने विवाद में कहासुनी के बाद तीनों ने संजीव पर हमला किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।