Bosss Romance Ethical Collapse And Abuse Of Power In The Corporate World
बॉस का रोमांस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
नैतिकता का पतन अक्सर किसी बड़े स्कैंडल के तौर पर सामने आता है। लेकिन यह लगातार धीरे-धीरे बनती हुई सहूलियतों से शुरू होता है। इसके बाद नेतृत्व अपने पद को जिम्मेदारी नहीं, विशेषाधिकार समझने लगता है। Nvidia के CEO रहे जेनसेन हुआंग के इस्तीफे की खबर ने यही मुद्दा सामने रख दिया है। कंपनी के बोर्ड ने जांच की घोषणा की है और सारे तथ्य सामने आने में समय लग सकता है। फिलहाल यह स्वीकार किया गया कि हुआंग का संबंध एक ऐसी महिला से था, जिसे अमेरिकी अधिकारियों ने चीनी जासूस माना। यह भी माना गया कि उनका रिश्ता एक ऐसी सीनियर कर्मचारी से भी रहा, जो उनके मातहत थी।
मैनेजमेंट पर प्रश्न । जब शीर्ष पर बैठा व्यक्ति निजी संबंधों और दफ्तर के संबंधों में फर्क नहीं कर पाता, तब उसका हर फैसला संदेह के घेरे में आ जाता है। यहीं से वह सवाल उठता है जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। कॉरपोरेट जगत में महिलाओं के लिए बोर्डरूम का ताला मुश्किल से खुलता है। जब किसी सीनियर एम्प्लॉयी के निजी आचरण पर सवाल उठते हैं, तो अक्सर व्यवस्था चुप रहती है। महिलाएं नेतृत्व की दौड़ से पहले ही बाहर हो जाती हैं। यह मैनेजमेंट कल्चर की उन गहरी जड़ों पर तीखा प्रहार हैं, जिन्हें आधुनिकता के आवरण में छिपाकर रखा जाता है।सत्ता की बड़ी परीक्षा । भारत में बैठकर ऐसे प्रसंग हमें याद दिलाते हैं POSH कानून की, जिसमें कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकने की कोशिश हुई। यह केवल कागजी औपचारिकता नहीं हो। शीर्ष पद पर बैठे व्यक्ति पर भी उतनी ही कड़ाई से कानून लागू हो, जितनी किसी साधारण कर्मचारी पर होती है। सत्ता की सबसे बड़ी परीक्षा यह नहीं कि वह कितनी ऊंची कुर्सी पर बैठती है, बल्कि यह कि वह अपने नीचे वालों को किस नजर से देखती है।
कंपनी की नैतिकता । फिलहाल कोलेट क्रेस को संकट के समय में अंतरिम CEO बनाया गया है, जो 2013 से CFO रही हैं। अक्सर महिलाओं को संकट से बाहर निकालने के लिए पुल की तरह इस्तेमाल किया जाता है। उन्हें अंतरिम प्रमुख बनाया जाता है, लेकिन हालात सामान्य होने पर स्थायी पद अक्सर पुरुष को दे दिया जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से Apple के पूर्व CEO टिम कुक को अगला CEO बनाने का सुझाव दिया है। इस बीच संकट के समय में सफलता का श्रेय कंपनी को मिलेगा, लेकिन किसी भी चूक का दोष क्रेस पर मढ़ दिया जा सकता है।