Husbands Gang Printed Fake Notes Wife Sold Them In The Market Police Busted
पति का गैंग छापता था जालीनोट, पत्नी बाजार में खपाती थी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, शाहजहांपुर
जाली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसओजी, सर्विलांस सेल और सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एनसीसी तिराहे के पास बरेली के नवाबगंज निवासी आकिल (32), उसकी पत्नी रीना (30), सुहेल (20), इमरान (19) और हरदोई के आशुतोष (21) को गिरफ्तार किया। इनके पास से 1.01 लाख रुपये से अधिक के जाली नोट और 37,500 रुपये की असली करेंसी बरामद हुई है। पुलिस ने प्रिंटर, सफेद कागज, कैंची और पांच मोबाइल भी कब्जे में लिए हैं। यह गिरोह रोज जाली नोट छापता था, जिन्हें रीना बाजार में खपाती थी।पूछताछ में आकिल ने बताया कि उसकी मुलाकात मुकर्रम उर्फ ठाकुर से हुई थी। उसने बताया कि इमरान 35 हजार रुपये लेकर 50 हजार रुपये के जाली नोट दे सकता है। दो नवंबर को आकिल दिल्ली में इमरान को 35 हजार रुपये देकर नोटों की गड्डी ले आया। जांच करने पर नोट नकली निकले। उन पर 'मनोरंजन बैंक' लिखा था। शिकायत पर इमरान ने उसे पिहानी बुलाया और जाली नोट छापने का तरीका बताया। इसके बाद आकिल ने पत्नी रीना को भी इस काम में शामिल कर लिया।