Shivgarh Police Station Sub inspector Sanjay Singh Dies Of Heart Attack Collapsed In Barrack While Preparing For Duty
अचानक तबीयत बिगड़ने से दरोगा की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सुलतानपुर: शिवगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह (50) की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह थाने की बैरक में ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, तभी बेहोश होकर बिस्तर पर गिर पड़े। साथी पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएचओ परशुराम ओझा ने बताया कि शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। वह गाजीपुर के हरपुर गांव के रहने वाले थे।