टाटा मैजिक की टक्कर से दो युवकों की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sitapur two youths tragically die in collision with speeding tata magic one seriously injured
nNBT न्यूज, सीतापुर: लहरपुर-भदफर मार्ग पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हरेराम (32) और छोटक्कन (40) की मौत हो गई, जबकि विनोद कुमार (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीनों लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुलताजपुर गांव के रहने वाले थे। गुरुवार को वे मिदनिया गांव में रिश्तेदारी में गए थे। रात करीब 12 बजे एक ही बाइक से घर लौटते समय हादसा हो गया।