पुस्तक में कई अनकही बातें

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sonia gandhis book and ai revolution in healthcare untold stories and future hopes
13 नवंबर का लेख ‘कांग्रेस की नई जमीन बनी किताब’ में सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को अलग-अलग नजरिए से परखने की कोशिश की गई है। लेखक ने सही सवाल उठाया है कि किसी सार्वजनिक जीवन से जुड़े व्यक्ति की आत्मकथा केवल निजी अनुभवों का दस्तावेज नहीं होती, बल्कि उसमें इतिहास और समाज के प्रति जवाबदेही भी झलकनी चाहिए। किताब के राजनीतिक निहितार्थ, कांग्रेस की चुनावी रणनीति और I.N.D.I.A. गठबंधन से जुड़े प्रसंगों का विश्लेषण रोचक है। खास तौर पर सीताराम केसरी और पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्कार से जुड़े प्रसंगों पर सोनिया की चुप्पी का उल्लेख पाठकों का ध्यान खींचता है। कुल मिलाकर, यह लेख कांग्रेस की राजनीति और उसके भविष्य पर विचार करने का अवसर देता है।

कृतिका रावत, ईमेल से
 चिकित्सा क्षेत्र में बदलाव

12 नवंबर को प्रकाशित संपादकीय ‘AI से उम्मीद’ में इस बात की ओर ध्यान दिलाया गया है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) चिकित्सा क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकता है। सबसे महत्वपूर्ण सुविधा होगी बीमारियों की शुरुआती पहचान। AI बड़ी मात्रा में मेडिकल डेटा का विश्लेषण कर कैंसर, अल्जाइमर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत पहचानने में मदद कर सकता है। इससे समय रहते इलाज शुरू करना संभव होगा। दूसरा बड़ा बदलाव दवाओं की खोज और विकास में आएगा। जिन दवाओं की खोज में पहले कई साल लगते थे, उन्हें जल्दी तलाशा जा सकेगा। AI डॉक्टरों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता बढ़ता सकती है।

प्रमोद राणा, गुड़गांव