चुनाव से पहले बीजेपी का संगठन ‘रीसेट, सजाई संगठन की फील्डिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bjps big move before elections organization reset and new fielding know who became office bearer where
n नोएडा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के लिए अपनी फील्डिंग सजा दी है। पार्टी ने ओबीसी, किसान, महिला, एससी समेत कई मोर्चों की नई प्रदेश टीम और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की।

दादरी निवासी प्रणीत भाटी को बीजेपी ओबीसी मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वह पहले पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। प्रणीत भाटी दादरी विधानसभा से टिकट के संभावित दावेदारों में भी रहे हैं। ऐसे में प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर उनकी चुनावी भूमिका को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं, सुनील भाटी को पश्चिम क्षेत्र के ओबीसी मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह पूर्व में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। सुनील भाटी पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह के करीबी हैं और लंबे समय से पार्टी में हैं। सुनील लंबे समय से बीजेपी में हासिए पर थे। क्षेत्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने से पश्चिम यूपी में ओबीसी संगठन को सक्रिय करने में उनकी भूमिका अहम होगी। पार्टी की सूची में पश्चिम क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों के लिए भी ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इसके अलावा योगेश चौधरी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

रेकमेंडेड खबरें