कंपनी का सर्वर हैक कर MCX ट्रेडिंग में 10.66 करोड़ का फ्रॉड

नवभारतटाइम्स.कॉम•
mcx trading fraud of 1066 crore cybercriminals caused havoc by hacking server
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर-63 स्थित जोखिम प्रबंधन (रिस्क मैनेजमेंट) कंपनी के सर्वर में हैकिंग कर साइबर अपराधियों ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तक अवैध पहुंच बना ली। शातिर जालसाजों ने कंपनी के पंजीकृत आईपी एड्रेस का सहारा लेकर सात बड़े कारोबारियों के ट्रेडिंग खातों से कम मांग वाले 'सिल्वर ऑप्शन' में जमकर फर्जी सौदे किए। इस हाई-प्रोफाइल हेरफेर के जरिए कारोबारियों को 10.66 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लगाया गया है। मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने आरोपी अंकित राय को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट से जमानत मिल गई है।

रेकमेंडेड खबरें