Serious Security Concerns At Maxbliss Grand Kingston People In Police Uniform Knocked On Door
मैक्सब्लिस ग्रैंड किंग्सटन सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा: मैक्सब्लिस ग्रैंड किंग्सटन सोसायटी के रेजिडेंट्स ने शुक्रवार को सोसायटी में मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। बताया जा रहा है कि एक अक्टूबर की मध्यरात्रि में पुलिस की वर्दी में 7-8 लोग एक रेंजिडेंट महिला के दरवाजे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने और कथित रूप से दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने जैसी स्थिति उत्पन्न हुई।
बैठक में लगभग 40–50 रेंजिडेंट्स शामिल हुए। सभी ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों की कार्यप्रणाली, प्रवेश-नियंत्रण, CCTV, इंटरकॉम तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के प्रभावी रूप से कार्य न करने सहित विभिन्न सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।