स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प के लिए 400 करोड़ रुपये की योजना

नवभारतटाइम्स.कॉम•
400 crore grand plan for the transformation of education and health services in thane district
nNBT न्यूज, कल्याण : ठाणे जिले में शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सांसद और दिशा समिति के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के निर्देश पर एक व्यापक विकास की योजना तैयार की गई है। इसके तहत जिला परिषद, महानगरपालिका और नगरपालिका क्षेत्रों के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। ठाणे जिले की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा समिति) की हाल ही में जिलाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने बताया कि बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर जिले के स्कूलों के विकास के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है।

रेकमेंडेड खबरें