Up Rera Extends Deadline For Builders New Date For Progress Report Submission Is October 21
यूपी रेरा में प्रोग्रेस रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख बढ़ी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा: यूपी रेरा ने बिल्डरों और रियल एस्टेट प्रमोटर्स को राहत देते हुए त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट (QPR) दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी है। यह फैसला डिजिटल हस्ताक्षर की नई व्यवस्था को देखते हुए लिया गया है। अब प्रमोटर्स को रिपोर्ट के साथ वास्तुविद, इंजीनियर और चार्टर्ड अकाउंटेंट के प्रमाणपत्र भी डिजिटल साइन के साथ जमा करने होंगे। यूपी रेरा की नई व्यवस्था के तहत त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट के साथ तीन निर्धारित प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य है। इनमें वास्तुविद का REG-1, इंजीनियर का REG-2 और चार्टर्ड अकाउंटेंट का REG-3 प्रमाणपत्र शामिल है।