मैट्रिमोनियल साइट से करता था ठगी, डिलीवरी बॉय बनकर पुलिसकर्मी ने किया अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
matrimonial site fraud police nab scammer posing as delivery boy
nNBT न्यूज, नवी मुंबई: शादी के लिए जीवनसाथी तलाश रही महिला को मैट्रिमोनियल साइट के जरिए जाल में फंसाकर लगभग छह लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए वाशी पुलिस ने अनोखी तरकीब अपनाई। पुलिसकर्मी डिलीवरी बॉय बनकर मीरा-भाईंदर के एक लॉज में पहुंचे और आरोपी नागेश अर्जुन पवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले चार दिनों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग जगहों पर छिप रहा था। तकनीकी जांच के जरिए उसके ठिकाने का पता लगाया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शशिकांत चांदेकर ने बताया कि, पीड़ित महिला ने जीवनसाथी डॉट कॉम पर विवाह के लिए जीवनसाथी तलाशने संबंधी विज्ञापन दिया था। इसी के जरिए नागेश पवार ने उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया। 24 सितंबर को आरोपी ने गाड़ी खराब होने का बहाना बनाकर महिला से 65 हजार रुपये मांगे। इसके बाद अलग-अलग कारण बताकर उससे पैसे लेता रहा। आरोप है कि आरोपी ने महिला से बैंक खाते का विवरण, ओटीपी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर खाते में जमा रकम का भी दुरुपयोग किया। इस तरह महिला से कुल 6.25 लाख रुपये ठग लिए गए।

रेकमेंडेड खबरें