एम्स गोल्ड होम पर 40 हज़ार रुपये का लगा जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम•
aiims gold home fined rs 40400 big action by authority on illegal dumping
n NBT न्यूज, ग्रेनो : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शुक्रवार को अवैध डंपिंग ग्राउंड पर कूड़े से धुआं उठने की सूचना मिलने के बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस मामले में सेक्टर-4 स्थित एम्स गोल्ड होम सोसायटी पर 40,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कूड़े से मिले साक्ष्यों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में टीम एम्स गोल्ड होम पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती ने टीम के साथ सेक्टर पाई-1 और पाई-2 की सर्विस रोड पर 130 मीटर रोड के पास एक डंपर पकड़ा। डंपर में भरा हॉर्टिकल्चर वेस्ट पास के खाली प्लॉट में डाला जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने डंपर जब्त कर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

रेकमेंडेड खबरें