रास्ते में कूड़ा फेंककर तो देखिए, CCTV कैमरा लगाएगा डांट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
no escape for litterbugs cctv cameras will scold unique initiative in noida
n नोएडा : रास्ते में कूड़ा फेंककर तो देखिए... कैमरा ऐसी डांट लगाएगा कि लेने के देने पड़ जाएंगे। ऐसा वाकया ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-बीटा-1 में हो रहा है। यहां सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों के लिए अब कैमरे ही पहरेदार नहीं, बल्कि डांटने वाले चौकीदार बन गए हैं। इस अनोखे इंतजाम का विडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स खुले में कूड़ा फेंक कर आगे बढ़ जाता है, तभी माइक से आवाज आती है कि कूड़ा न डालें, वापस लौटे और इसे उठा कर ले जाएं। सेक्टर बीटा 1 की आरडब्ल्यूए ने छह जगह ऐसे स्मार्ट कैमरे लगवाए हैं, जो गंदगी फैलाने वालों के साथ नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वालों पर भी नजर रखते हैं।आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि कुछ कैमरों को सोलर ऊर्जा से रिचार्ज किया जा रहा है तो अन्य में बिजली सप्लाई होती है। मोबाइल की तरह इन्हें हर महीने करीब 1300 रुपये में रिचार्ज किया जाता है। एक कैमरा लगवाने में 10 से 13 हजार रुपये तक का खर्चा आता है

रेकमेंडेड खबरें