Supreme Court To Begin Hearing Sports City Cases From December Cases Divided Into Three Categories
स्पोर्ट्स सिटी के मामलों की सुनवाई दिसंबर से होगी शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : स्पोर्ट्स सिटी मामलों की सुनवाई को अब सुप्रीम कोर्ट ने श्रेणीबद्ध कर दिया है। स्पोर्ट्स सिटी सेक्टर-150 एसी-2, स्पोर्ट्स सिटी सेक्टर-150-एससी-1 और स्पोर्ट्स सिटी सेक्टर-78-79 तीनों स्पोर्ट्स सिटी की अलग-अलग सुनवाई होगी। अदालत ने इन मामलों को तीन श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी के मामलों की सुनवाई 9 दिसंबर 2026, दूसरी श्रेणी की 16 दिसंबर और तीसरी श्रेणी की सुनवाई 20 जनवरी 2027 को होगी। सुप्रीम कोर्ट में यह कार्रवाई एमएस लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य से जुड़े मामलों सहित कई विशेष अनुमति याचिकाओं पर हुई है।