Dowry Harassment Husband Who Instigated Wifes Suicide Gets 7 Years In Jail
खुदकुशी के लिए उकसाया, 7 साल की सज़ा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो : पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जिला अदालत ने पति को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 31 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दादरी के खुरसेदपुरा गांव निवासी युवती संजू के पिता श्यौराज सिंह ने 21 सितंबर 2018 को जारचा कोतवाली में दामाद बेबी तेवतिया और ससुराल पक्ष के लोगों पर केस दर्ज कराया था।