Dreaded Criminals Reached Palwal Via Kgp After Crossing Three States Two Injured In Police Encounter
तीन राज्य पार कर केजीपी के रास्ते पलवल पहुंचे थे बदमाश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nमोहन सिंह, पलवल
चंडीगढ़ सेक्टर 40 से गन पॉइंट पर कार लूट आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जान लेवा हमला करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर, एक देशी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, चार खाली खोल, स्विफ्ट डिजायर कार, दो नंबर प्लेट तथा तीन फोन व एक सिम बरामद की गई हैं। पूछताछ के लिए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ से गन पॉइंट पर स्विफ्ट डिजायर कार लूटने के बाद आरोपी बदमाश पलवल क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपी लक्की के खिलाफ पंजाव के विभिन्न थानों में नशीले पदार्थों की तस्करी, जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने के 6 संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी रोशनाचार्य के खिलाफ पंजाब के पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट, शराब तस्करी, अवैध हथियार रखने के 9 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार आरोपी सन्नी के खिलाफ 3 और खुशप्रीत सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने व अवैध हथियार रखने 5 संगीन मामले दर्ज हैं। डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि कार लूटने के बाद आरोपी केंद्र प्रशासित राज्य चंडीगढ, पंजाब, यूपी और हरियाणा के पांच जिलों को पार करते हुए कुंडली से केजीपी के रास्ते पलवल पहुंचे। केजीपी के दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे इंटरचेंज से उतरकर पलवल पार करते हुए पृथला-छपरौला रोड पहुंचे। वहां बैठकर आपस में बात करते हुए आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया तो भागते हुए फायरिंग की। जबावी कार्रवाई में दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। आरोपी बदमाशों की पहचान पंजाब के जिला बरनाला के शक्ति नगर निवासी लक्की, रोशनाचार्य, शेरवां रोड निवासी सन्नी और खुशप्रीत के तौर पर हुई है।