Noida Uncontrolled Crowd At Private University Singers Concert Chaos Ensues
प्राइवेट यूनिवर्सिटी में सिंगर के कॉन्सर्ट में बेकाबू हुई भीड़, हंगामा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो : नोएडा इंटरनैशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में शुक्रवार रात पंजाबी सिंगर के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हंगामे का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में भीड़ बढ़ने के कारण व्यवस्था बिगड़ने और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि सिंगर के मंच पर पहुंचते ही भीड़ आगे बढ़ने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्डों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों के चोटिल होने की सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दनकौर पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की धक्कामुक्की नहीं हुई। पुलिस प्रवक्ता ने भी इस घटना से इनकार किया है।