21 को खुलेगा जियो का IPO

नवभारतटाइम्स.कॉम•
jios biggest ipo to open on 21st aiming to raise 30000 crores
nपीटीआई, मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम शाखा जियो प्लैटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) ने अपने IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है। आईपीओ 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने की उम्मीद है। यह आईपीओ 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू है। सब्सक्रिप्शन के लिए यह ऑफर 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर इनवेस्टर्स के लिए बोली सोमवार, 19 अक्टूबर को लगेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस आईपीओ से करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। शेयरों की शेयर बाजार में लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।