उम्रकैद में परोल लेकर गया था, लौटा ही नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम•
murder accused released on parole did not return to jail missing for 13 days
n NBT न्यूज, नूंह: जिला जेल में हत्या और अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी परोल की अवधि पूरी होने के बाद जेल नहीं लौटा। 10 सप्ताह के परोल पर बाहर आए कैदी को एक अक्टूबर को जिला जेल नूंह में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन वह तय तारीख पर नहीं पहुंचा। अब 13 दिन से लापता कैदी के खिलाफ जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सदर नूंह पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गुड़गांव सेक्टर-5 में 2008 में दर्ज हत्या और अपहरण के मामले में कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था।

पुलिस के अनुसार बिहार के पटना का रहने वाला फरीद उर्फ मोहम्मद फरीद जिला जेल नूंह में था। हत्या और अपहरण मामले में 21 अप्रैल 2010 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट गुड़गांव ने उसे आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जिलाधीश पटना के आदेश पर फरीद को 22 जुलाई 2026 को 10 सप्ताह की नियमित परोल दी गई थी। उसे एक अक्टूबर को जेल लौटना था, लेकिन वह नहीं आया।