अंजनी व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नवभारतटाइम्स.कॉम•
anjani kumar pandey becomes national president of joint industry trade union executive announced
nNBT न्यूज,लखनऊ: संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय , उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र निगम और लखनऊ नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने अपनी-अपनी कार्यकारिणियों की प्रथम सूची कोर कमिटी को सौंप दी है।

घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सूर्य नारायण तिवारी और जानकी शरण शुक्ला को संरक्षक, अंजनी कुमार पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मनोज सिंह ठाकुर व सुरेंद्र शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तथा प्रमोद मिश्रा, सतीश जायसवाल, हरि ओम दुबे व अब्दुल हलीम को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा यासिर अजहर सिद्दीकी को वरिष्ठ महासचिव, प्रवीण मणि त्रिपाठी को महासचिव, रितेश अग्रवाल को वरिष्ठ सचिव, तथा निखिलेश यादव व शिवकुमार पाल को सचिव बनाया गया है। उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी में रविंद्र नाथ निगम व रवी मोहन श्रीवास्तव को संरक्षक, जितेंद्र निगम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। लखनऊ नगर कार्यकारिणी में संतोष सिंह संरक्षक, संजय गुप्ता नगर अध्यक्ष, संदीप सिंह ठाकुर नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समिति गुप्ता नगर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।