Cm Yogi To Give 21 Medals To Meritorious Students Today Will Attend Convocation Ceremony Of Ram Manohar Lohia Law University
मेधावियों को CM योगी आज देंगे मेडल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाले पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल देंगे। समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 260 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। वहीं, उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 21 पदक दिए जाएंगे। इनमें 11 स्वर्ण, पांच रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। शुक्रवार को समारोह की तैयारियों के तहत रिहर्सल भी आयोजित किया गया। इसमें प्रफेसरों से लेकर मेडलिस्ट तक ने रिहर्सल किया।विश्वविद्यालय परिसर स्थित आंबेडकर ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली विशिष्ट अतिथि और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी समारोह में मौजूद रहेंगे।