Hc Directs Government To Create Roadmap For Better Treatment Of Newborns
नवजात-बच्चों के इलाज के लिए बने रोडमैप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : HC ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नवजात और बच्चों के इलाज को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार को व्यापक रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस रोडमैप में नवजात एवं बाल चिकित्सा गहन चिकित्सा इकाइयों के साथ अन्य मरीजों के लिए पर्याप्त वेंटिलेटर और विशेष वेंटिलेटर की व्यवस्था भी शामिल होगी। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने आशुतोष कुमार सिंह की ओर से दाखिल जनहित याचिका व अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रदेश के 45 मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में एसजीपीजीआई और केजीएमयू जैसे विशेषज्ञ संस्थानों से सुझाव लेकर रोडमैप तैयार किया जाए।