Save Your Natural Teeth With Rct Learn How To Get Rid Of Pain And Cavities
RCT से बच सकते हैं प्राकृतिक दांत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ
दांत में कीड़ा लगने या दर्द होने पर उसे निकलवाना ही एकमात्र विकल्प नहीं है। रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) और दूसरे उपचारों की मदद से खराब दांत को बचाया जा सकता है। इससे प्राकृतिक दांत बना रहता है और चबाने की क्षमता भी बरकरार रहती है। यह जानकारी विश्व एंडोडॉन्टिक्स दिवस पर केजीएमयू में आयोजित संगोष्ठी में डॉ. रमेश भारती ने दी।10 फीसदी मरीज खुद दांत निकलवाना चाहते हैं : उन्होंने बताया कि करीब 10 फीसदी मरीज दांत बचाने के बजाय उसे निकलवाने की मांग करते हैं। इसकी वजह इलाज में लगने वाला समय और बार-बार अस्पताल आने से बचना है। आरसीटी के लिए आमतौर पर दो से तीन बार डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। ऐसे मरीजों को समझाया जाता है कि प्राकृतिक दांत को बचाना लंबे समय में फायदेमंद हो सकता है।
दांत की सफाई कर भरा जाता है खास पदार्थ : डॉ. भारती ने बताया कि रूट कैनाल में दांत के अंदर संक्रमित हिस्से को साफ किया जाता है। इसके बाद खाली जगह को विशेष पदार्थ से भरा जाता है। जरूरत पड़ने पर दांत को मजबूती देने के लिए कैप लगाई जाती है।