Sohna Woman Brutally Murdered After Intruders Entered Teachers House Hands Tied And Tape Stuck On Face
सोहना में टीचर के घर में घुसे बदमाशों ने की वारदात
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सोहना
गांव दौलाह में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घर में घुसकर महिला के दोनों हाथ बांध दिए और पूरे चेहरे पर टेप चिपका दी। इसके बाद घर में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया और कुछ सामान चोरी कर लिया। वारदात का खुलासा तब हुआ जब महिला का पति बच्चों के साथ स्कूल से घर लौटा। बाथरूम में पत्नी का शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस सहित FSL टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि वे एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे बच्चों के साथ लौटे तो देखा अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घर के अंदर जाकर देखा तो पत्नी नीतू का शव बाथरूम में मिला। नीतू के दोनों हाथ बंधे थे और चेहरे पर टेप चिपकी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया और आनन-फानन में नीतू को एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या की सूचना मिलते ही सोहना के सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश यादव टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। FSL टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।