Demand For Equal Education Discussion On Teacher Interests Appeal For Quick Resolution Of Pending Matters
शिक्षक हितों पर मंथन, समान शिक्षा की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के संरक्षक राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षा सबके लिए समान होनी चाहिए; आर्थिक तंगी या अन्य स्थितियां इसमें बाधा न बनें, इसके लिए सरकार ठोस कदम उठाए। उन्होंने डीआईओएस कार्यालय सहित अन्य स्तरों पर शिक्षकों के लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण की मांग की। चंदेल ने लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन से संगठन के अधिकृत प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह और वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह को प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की।