Lucknow Metro Go Smart Card Change Date Extended Convert To Ncmc By October 23
अब 23 तक बदल सकेंगे गो स्मार्ट कार्ड
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ मेट्रो के गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड ( एनसीएमसी ) में निःशुल्क बदलवाने की अवधि बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दी गई है। पहले यह सुविधा 16 अक्टूबर तक थी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, अब तक 60 हजार से अधिक यात्री अपने पुराने कार्ड बदलवा चुके हैं। कार्ड बदलवाने के लिए यात्रियों को पहले गो स्मार्ट कार्ड में मौजूद पूरी शेष राशि इस्तेमाल करनी होगी।