काम छोड़ बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, पब्लिक होती रही परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
chaos in faridabad due to electricity employees strike no electricity water for hours public anger erupts
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल का असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में देर रात से बिजली गुल हो गई, जो गुरुवार को शाम तक भी नहीं आई। वहीं, इससे पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा। लोग बार-बार हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करते रहे, लेकिन नंबर लगा ही नहीं। परेशान लोगों ने एनआईटी, बल्लभगढ़-तिगांव रोड, सारण चौक समेत कई जगहों पर जाम लगा दिया। इधर, कई फैक्ट्रियों में भी काम नहीं हो सका। उत्पादन पर असर पड़ा।
एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद के कई इलाकों में देर रात से बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई घरों में इनवर्टर पूरी तरह ठप पड़ गए। फोन स्विच ऑफ हो गए। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के यहां हड़ताल खत्म होने तक के लिए रहने जा रहे हैं। इधर, ददसिया रेनीवेल की बिजली लाइन में फॉल्ट आने के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। बिजली और पानी दोनों सेवाएं प्रभावित होने से लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस हड़ताल में फरीदाबाद के डीएचबीवीएन एसई, ईएक्सईएन, एसडीओ व जेई समेत सभी कर्मचारी और अधिकारी शामिल है।

एनआईटी 2 के लोगों ने बिजली दफ्तर का घेराव किया और सड़क पर जाम लगाया

एनआईटी-2 के लोगों ने बिजली दफ्तर का घेराव कर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि फॉल्ट ठीक करने के लिए भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं, वहां मौजूद बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोप को गलत बताया। लखानी धर्मशाला चौक पर भी बिजली कटौती से परेशान लोग सड़कों पर उतर आए और अपनी नाराजगी जताई। मामले को लेकर डीसी आयूष सिन्हा और डीएचबीवीएन एमडी विक्रम सिंह को कॉल किए, इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

रेकमेंडेड खबरें