प्लॉट के एवज में ~89 लाख की धोखाधड़ी, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
89 lakh fraud money swindled in the name of plot fir registered
nNBT न्यूज, ग्रेनो : सूरजपुर के साइट-सी में 200 वर्ग मीटर प्लॉट के सौदा के नाम पर 89 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी अब न प्लॉट की डीड कर रहा है और न ही रकम वापस लौटा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, तिलपता करनवास निवासी तरुण कुमार की पहचान सेक्टर-150 स्थित एटीएस में रहने वाले समर अंजुम से हुई थी। दोनों के बीच सूरजपुर के साइट-सी स्थित 200 वर्ग मीटर का प्लॉट दिखाया था। दोनों पक्षों के बीच 90 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। शुरुआत में उन्होंने 6 लाख रुपये बयाना समर को दे दिया। बाद में प्लॉट की खरीदने के लिए 32.95 लाख रुपये ऑनलाइन और 36.41 लाख रुपये नकद दिए। इसके अलावा यूपीएसआईडीए में म्यूटेशन और लीज डीड से संबंधित प्रक्रिया पर 4 लाख 63 हजार रुपये से अधिक खर्च किए गए। आरोप है कि 10 दिसंबर 2025 से 16 जून 2026 के बीच उन्होंने प्लॉट के लिए करीब 89 लाख रुपये दिये। बचे हुए 10 लाख प्लॉट की डीड सरेंडर होने के बाद देने थे। आरोप है कि जब उन्होंने समर अंजुम से डीड सरेंडर करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा।

रेकमेंडेड खबरें