Over 350 Steps For Health Apollomedics And Tata Motors One Tata Walkathon
सेहत के लिए एक साथ बढ़े 350 से ज्यादा कदम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशयलिटी हॉस्पिटल और टाटा मोटर्स की ओर से रविवार को ‘ वन टाटा वॉकाथन ’ आयोजित किया गया। इसमें टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के 350 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। होटल ताज महल से शुरू हुई वॉकाथन जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर छह तक गई और वापस होटल पहुंचकर पूरी हुई। अपोलोमेडिक्स के एमडी और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधि बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में हार्ट सर्जन डॉ. भरत दुबे, लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अभिषेक यादव और टाटा समूह के अधिकारी मौजूद रहे।