हाइड पार्क में AOA के विरोध में उतरे निवासी, वित्तीय जांच की उठाई मांग

Contributed by: pravesh.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida hyde park residents protest against aoa demand investigation into financial irregularities
nNBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर-78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी में रविवार को निवासियों ने पोस्टर-बैनर लगाकर अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन (एओए) के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एओए पर कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में निवासियों ने करीब 8.30 करोड़ रुपये के कार्पस फंड में कमी, एफडी तोड़े जाने, लगभग एक करोड़ रुपये के ब्याज की कथित अनियमित निकासी, चुनिंदा लोगों को करीब 32 लाख रुपये की सीएएम (CAM) शुल्क में छूट और बिजली शुल्क से जुड़े मामलों की जांच की मांग उठाई। उन्होंने बैंक स्टेटमेंट, एफडी के विवरण, ब्याज की प्राप्तियों और खर्चों का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग भी की। निवासियों का कहना है कि वे इन मामलों में डिप्टी रजिस्ट्रार, जिलाधिकारी, एसडीएम समेत संबंधित विभागों में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से रोष है। उन्होंने एओए के गठन की वैधता, कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर भी सवाल उठाए। वहीं, एओए पदाधिकारी अमित गुप्ता ने प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि विरोध करने वाले आम निवासी नहीं, बल्कि राजनीति से जुड़े लोग हैं।

रेकमेंडेड खबरें