गोमतीनगर आउटर पर एक घंटे खड़ी रही वंदे भारत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
vande bharat express stood for an hour at gomtinagar outer passengers complained
nNBT न्यूज, लखनऊ: पटना से लखनऊ आ रही 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को गोमती नगर स्टेशन के आउटर पर एक घंटे तक खड़ी रही। ट्रेन अयोध्या से सही समय पर रवाना हुई थी, लेकिन आउटर पर रोके जाने से परेशान यात्रियों ने रेलवे से शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ट्रेन को प्लैटफॉर्म पर लिया जा सका। अरुण समेत कई यात्रियों ने हेल्पलाइन और ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर रेलवे से शिकायत दर्ज करवाई।

इसके अलावा अन्य ट्रेनों में भी यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगियों में लोगों के कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस की बी-3 बोगी की कूलिंग फेल होने से यात्री परेशान रहे। 04013 आनंद विहार स्पेशल सात घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इसके अतिरिक्त 13010 एक्सप्रेस भी आलमबाग में एक घंटे तक खड़ी रही।

रेकमेंडेड खबरें