पेट्रोल पंप से लौट रहे बाप-बेटे की बाइक को कार ने मारी टक्कर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ballabhgarh car coming from wrong direction hits father son father son and several others injured
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़

आईएमटी बल्लभगढ़ क्षेत्र में गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कार ने बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा टेंपो भी बाइक से टकरा गया। हादसे के बाद बोलेरो सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत कई लोग घायल हो गए। आरोप है कि हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजेड़ी गांव निवासी पमित ने बताया कि वह अपनी बाइक से आईएमटी सेक्टर-69 स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद वह बेटे ध्रुव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रही काले रंग की बोलेरो गलत दिशा से आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

रेकमेंडेड खबरें