Former Ias Ram Bahadur To Join Sp Today Akhilesh Yadav Will Induct Him Into The Party
पूर्व IAS राम बहादुर आज जॉइन करेंगे सपा
Contributed by: anand.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों में जॉइनिंग का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को सपा में कई नेताओं की जॉइनिंग हो सकती है।
सूत्रों के मुताबिक पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर सपा जॉइन करेंगे। कभी बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद करीबी अफसर रह चुके राम बहादुर ने कुछ समय पहले बीजेपी जॉइन की थी। वहीं, मुजफ्फरनगर से पूर्व बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति भी सपा जॉइन करेंगे। सपा मुखिया अखिलेश यादव दोनों नेताओं और उनके समर्थकों को पार्टी जॉइन करवाएंगे। राम बहादुर 2017 विधानसभा चुनाव में लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद उन्होंने अपनी नागरिक एकता पार्टी गठित की। 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे।