Furniture Merchant Robbed Of 142 Lakh Beaten After Being Stopped On The Way
फर्नीचर कारोबारी को रास्ते में रोककर मारपीट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज़, हथीन : मोहदमका में बाइक पर सवार फर्नीचर कारोबारी को रास्ते में रोक कर मारपीट की गई। कारोबारी का आरोप है कि आरोपियों ने एक लाख 42 हजार रुपए भी लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहदमका निवासी फर्नीचर कारोबारी आशिक की जयंती मोड़ फर्नीचर की दुकान है। वह अपने मोहदमका स्थित घर से सुबह साढ़े नौ बजे पुत्र आमिर के साथ हथीन स्थित दुकान पर बाइक से आ रहा था। उसके पास एक लाख 42 हजार रुपए भी थे। उसने थाना में केस दर्ज कराया है कि उसको घर से निकलते ही गांव के ही एक मकान के सामने कुछ लोगों ने रोका और मारपीट की।