एक्सिडेंट में युवक ने दम तोड़ा, साथी हुआ घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
motorcyclist youth dies in road accident companion seriously injured
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : दिल्ली से बाइक पर दौसा जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई और उसका साथी गंभीर घायल हो गया। जान गंवाने वाले युवक की पहचान दौसा के कमल के रूप में हुई है। वहीं, बाइक चला रहा अशोक घायल है। पुलिस के अनुसार दौसा जिले के राजू ने बताया कि वह मानेसर की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सूचना मिली थी कि उसके गांव का अशोक और उसका साथी कमल बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे NH-48 पर बिनोला फ्लाईओवर से कुछ आगे बाइक को टाटा एस ने टक्कर मार दी। अशोक और कमल को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान कमल की मौत हो गई।

रेकमेंडेड खबरें