Bilaspur Chowk 4 Lakhs Worth Of Mobile And Accessories Stolen From Shop Masked Thieves Caught On Cctv
दुकान से 4 लाख के मोबाइल और एक्सेसरीज चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर चौक : चोरों ने पटौदी रोड पर एक मोबाइल की दुकान का ताला काटकर करीब 4 लाख रुपये के मोबाइल और एक्सेसरीज पर हाथ साफ कर दिया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो नकाबपोश युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पथरेडी निवासी सुरेन्द्र ने बताया कि एक सितंबर की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान पहुंचे, तो शटर के दोनों तरफ के ताले कटे हुए मिले। शटर आधा खुला हुआ था। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।