Dwarka Expressway Horrific Accident Vehicle Collides With Unindicated Stationary Canter Driver Dies
सड़क पर बिना इंडिकेटर खड़े कैंटर से टकराई गाड़ी, चालक की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, खेड़की दौला
सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल के पास द्वारका एक्सप्रेसवे से उतरते समय एक भीषण सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 5:15 बजे की है। मृतक की पहचान राजस्थान के खैरथल तिजारा निवासी सुमेर सिंह के रूप में हुई है। सुमेर सिंह नीमराना स्थित हीरो कंपनी में ड्राइवर थे। खेड़की दौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के बेटे हिम्मत सिंह ने पुलिस को बताया कि सुमेर सिंह टाटा कंटेनर को खाली करके नीमराना ले जा रहे थे। जब वह सेक्टर-84 में ऐलान मॉल के पास पहुंचे, तो सड़क के बीचों-बीच एक कैंटर बना इंडिकेटर दिए खड़ा था। अंधेरे में सड़क पर खड़े कैंटर से सुमेर सिंह का वाहन पीछे से टकरा गया।