कॉलेजों के बाहर अवैध पार्किंग बढ़ा रही सिरदर्द

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram local residents troubled by illegal parking outside colleges rwa demands action
n NBT न्यूज, गुड़गांव

शहर के सेक्टर-23ए में यूनिवर्सिटी और आसपास के कॉलेजों के छात्रों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय निवासी परेशान हैं। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के बाहर अवैध पार्किंग रेजिडेंट्स के लिए मुसीबत बन गई है। RWA ने डीसी, पुलिस कमिश्नर और डीसीपी वेस्ट को शिकायत देकर पब्लिक सेफ्टी, ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव के बताया कि सेक्टर की सड़कों और फुटपाथ पर बड़ी संख्या में कॉलेज आने वाले छात्रों के वाहन खड़े रहते हैं। इससे पैदल चलने के लिए जगह नहीं बचती। शिकायत में बिना नंबर प्लेट या संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की मांग भी की गई है। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि कुछ स्थानों पर नशे का सेवन, गाली-गलौज, झगड़े और स्थानीय लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें भी सामने आती हैं। आरडब्ल्यूए का कहना है कि अधिक भीड़ और पार्किंग के कारण कई बार लोगों को अपने घरों से वाहन निकालने में दिक्कत होती है। आपात स्थिति में मरीजों को पैदल या सहारा देकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ऐम्बुलेंस की आवाजाही के लिए भी रोड पर जगह नहीं बचती है।