Scooter mobile Looted From Rapido Driver At Knifepoint Two Accused Arrested
कैंची की नोक पर स्कूटी और मोबाइल छीनने में दो दबोचे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास एक रैपिडो चालक से कैंची की नोक पर स्कूटी व मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने इस मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है।जानकारी के अनुसार, बीती 3 अगस्त को एक रैपिडो चालक ने सेक्टर-56 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि सेक्टर-55/56 मेट्रो स्टेशन के पास दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। एक ने उनकी छाती पर कैंची अड़ा दी और जान से मारने की धमकी देकर उनकी स्कूटी व मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुड़गांव से धर दबोचा। आरोपियों की पहचान मोहम्मद फरमान उर्फ सेबू निवासी गोंडा और सत्यम भट उर्फ मयंक निवासी सिद्धार्थनगर, यूपी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ गुड़गांव में ही स्नेचिंग का एक और मामला पहले से दर्ज है।