Big Meeting Of Haryana Congress In Gurgaon District Presidents Gather Discussion On Organization
आज गुड़गांव में जुटेंगे हरियाणा के सभी ज़िलाें के कांग्रेस अध्यक्ष
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-70
हरियाणा कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष गुरुवार को गुड़गांव में जुटेंगे। सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप क्लब हाउस में सुबह 10 बजे होने वाली बैठक में प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। जिला कांग्रेस कमिटी गुड़गांव (ग्रामीण) के अध्यक्ष वर्धन यादव ने बताया कि बैठक में AICC हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और AICC सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल सहित प्रदेश के सभी जिलाें के कांग्रेस अध्यक्ष शामिल होंगे।बैठक में प्रदेश नेतृत्व और जिला संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के मुद्दे पर भी बातचीत होगी। जिलों में संगठन की स्थिति और जमीनी स्तर से फीडबैक को बैठक में रखा जाएगा। वर्धन यादव ने कहा कि संगठन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की जाएगी।